खेत पर पानी लगाने गए एक किसान की साँप के काट लेने से मोके पर मौत, रिपोर्ट-मंगल सिंह सेंगर

झाँसी मऊरानीपुर ।खेत में पानी लगाते समय एक किसान को सर्प द्वारा काट लेने से उसकी मौत हो गई । जानकारी के अनुसार किसान प्रदीप कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय हर प्रसाद निवासी ग्राम वोडा थाना सकरार शनिवार की शाम 5:00 बजे अपने खेत में पानी लगा रहा था । तभी उसे सर्प ने डस लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।घटना की सूचना मिलने पर किसान नेता अखिलेश लिटौरिया अपने साथियों के साथ मिलकर पहुंचे।

उसके परिजनों को सांत्वना दी तथा शासन से आर्थिक सहायता दिलवाए जाने का आश्वासन दिया तथा तथा परिजनों द्वारा बताया गया कि उसने 1 साल पहले अपनी बड़ी लड़की की शादी के लिये साहूकारों से 2 लाख रुपये कर्ज लिया था।वो भी नही चुका और उसकी दूसरी लड़की भी शादी के लिये उम्र हो गई है।अब इतना पैसा कहा से लाये की लड़की की शादी हो सके।

।अब परिवारीजनों को इसी बात की चिंता सता रही है। इसी को लेकर चिंता यही शता रही है ।शासन से कुछ राहत राशि दी जाए। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सकरार पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *