झाँसी- आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पद पर चार संभालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल मिठास ने कहा कि वह हर किसी की बात सुनने के लिए तैयार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले हर फरियादी को यथासंभव मदद की जाएगी।
झांसी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का पद राहुल मिठास ने संभाल लिया है। उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात करते हुए बताया कि वह अलीगढ़ के रहने वाले हैं। उन्हें पुलिस को काफी लगाव है।
पीसीएस में द्वितीय रैंक आने के बाद भी उन्होंने पुलिस विभाग को चुना है। वह मुजफ्फरनगर, बदांयु आगरा समेत कई स्थानों पर रह चुके हैं। बुन्देलखंड में वह पहली बार आये हुए हैं। उनका यहां हर सम्भव प्रयास रहेगा कि फरियादियों की शिकायत सुनकर उनकी समस्याओं का निस्तारण समय से करानें सफल हो।
