जालौन में प्रमाण पत्र बनाने में बिचौलियों की बल्ले-बल्ले,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

जालौन । आय, जाति निवास के प्रमाण पत्रों को बनवाए जाने में बिचौलियों की बल्ले-बल्ले। आम जनता के साथ जमकर लूट खसोट किए जाने की शिकायत नगर के समाजसेवी ने अपर जिलाधिकारी से की तथा कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

समाजसेवी अशफाक राइन, राजीव मोहन मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता ने अपर जिलाधिकारी पी के सिंह को दिए एक शिकायती पत्र में कहा कि तहसील में बनने वाले आय ,जाति, निवास प्रमाण पत्रों में दलाल सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। इतना ही नहीं आम जनता से 20 से 50 रुपये अतिरिक्त लेकर आय, जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाए जा रहे हैं।

मजे की बात तो यह है कि स्थानीय प्रशासन भी सहयोग कर रहा है जिससे आम जनता में प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश पनप रहा है। समाजसेवी की शिकायत पर एडीएम ने उक्त पूरे प्रकरण की गोपनीयता से जांच कराए जाने का आश्वासन दिया तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *