धर्म सभा में भोले भैया जी- हमलावरों के निशान मिटने चाहिए ,रिपोर्ट -नैना

नई दिल्ली 9 नवंबर विश्व हिंदू परिषद की रामलीला में धर्म सभा हो रही है इसमें देशभर से संत और स्वामी समेत आर एस एस के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। सभा में आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण राम राज्य का आधार होगा। उन्होंने कहा कि हमलावरों के निशान मिटाना चाहिए।

धर्म सभा के मंच पर बीएचपी के कई बड़े पदाधिकारी और संत मौजूद हैं धर्म सभा को साध्वी रितंभरा महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जगतगुरु हंस देवाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, आलोक कुमार आदि संबोधित कर रहे हैं।

शीतकालीन सत्र से 2 दिन पहले दिल्ली में बीएचपी की धर्म सभा में भैया जी जोशी ने कहा हम कहते हैं जो भी ही, शांति से हो संघर्ष करना होता तो इंतजार नहीं करते। सभी लोग इस में सकारात्मक पहल करें हमारा किसी से संघर्ष नहीं राम राज्य में ही शांति आती है।

धर्म सभा के चलते दिल्ली में चारों तरफ भगवा नजर आ रहा है भैया जी जोशी ने कहा कि न्यायालय की प्रतिष्ठा बनी रहनी चाहिए जिस देश में न्यायालय में विश्वास घटता है उसका उत्थान होना असंभव है इसलिए न्यायालय को भावनाओं का सम्मान करना चाहिए देश पर हमला करने वालों के निशान मिटने चाहिए।

जोशी ने कहा, ‘भगवान राम का मंदिर भविष्य में रामराज्य का आधार बनेगा. अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने वाले आज दुखी होते हैं. भक्त मंदिर में भगवान के दर्शन करना चाहते हैं. सब चाहते हैं राम भव्य मंदिर में रहें. 1992 में काम अधूरा रह गया. ढांचा गिरा पर मंदिर नहीं बना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *