मऊरानीपुर । बदमाशों ने एक सरकारी समरसेविल को निशाना बनाया। वह समसेविल मशीन और केबिल चोरी कर ले गये। इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई है।
मऊरानीपुर के दमेले ग्राउंड के पास सहकारी नलकूप संस्थान की समरसेविल लगी हुई थी, जिससे क्षेत्रवासियों को पानी मिलता था। पिछले दिनों बदमाशों ने समरसेविल मशीन और केबिल चोरी कर ली।
जानकारी होने पर सहकारी भूमि प्रशिण केन्द्र के प्रेक्षक अधीक्षक रामकृष्ण ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिय है।
