लखनऊ- कयास को विराम देते हुए मुलायम सिंह यादव शिवपाल की रैली में पहुंचे, रिपोर्ट- रिंकू

लखनऊ 9 दिसंबर अपने छोटे भाई शिवपाल यादव की पार्टी की रैली में आज पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े भाई मुलायम सिंह यादव मंच पर पहुंच गए। मुलायम सिंह के मंच पर पहुंचते ही शिवपाल समर्थकों में जोशना हो गया । आपको बता दें कि इस रैली में मुलायम सिंह के शामिल होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मंच पर मुलायम सिंह यादव शिवपाल सिंह यादव अपर्णा यादव राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव एमएलसी मधुकर जेटली पूर्व मंत्री शादाब फातिमा शारदा प्रताप व पूर्व विधायक राजेंद्र यादव मौजूद है।

रमाबाई अंबेडकर मैदान और आसपास के इलाकों में शिवपाल यादव के समर्थन में लिखे नारों से फोल्डिंग वर्क पोस्टर नजर आ रहे हैं राजधानी इन होडिंग से पट्टी है आज शिवपाल यादव की जन आक्रोश रैली है।

इस रैली के जरिए शिवपाल यादव अपनी सियासी ताकत का अंदाजा करा रहे हैं रैली में मुलायम सिंह यादव के पहुंचने के बाद राजनीतिक गलियारे में अलग प्रकार की चर्चा छिड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *