मेरठ 9 दिसंबर बुलंदशहर हिंसा को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बड़ा आरोप लगाया है । उन्होंने यह कह कर सनसनी फैला दी कि भावनपुर और कठोर के थानेदार अपने संरक्षण में गोकशी करा रहे हैं । दोनों थानेदारों को लेकर अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आपको बता दें कि बुलंदशहर के चि गरावटी पुलिस चौकी पर 3 दिसंबर को गोकशी के साथ में हुए बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह शहीद हो गए थे । इस हिंसा में 20 वर्षीय छात्र सुमित को भी गोली लगने से मौत हो गई थी ।
अपने बयान में सांसद ने बुलंदशहर की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा बुलंदशहर में जो भी घटना हुई वह दुखद है। इंस्पेक्टर की हत्या होना बहुत ही गलत है । उन्होंने कहा कि सयाना के शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का इतिहास भी देखा जाए । मुझे नहीं पता कि उनका क्या इतिहास था।
अग्रवाल ने कहा कि मैं मेरठ के बारे में जानता हूं। खुलेआम बोल रहा हूं । भावनपुर एस ओ और किठोर के थानेदार खुलेआम गोकशी कराते हैं । यह बात मुझे पता है । इसकी ऊपर शिकायत भी की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। प्रशासन कहता है कि गोकशी पर थानेदार जिम्मेदार होंगे, लेकिन ऐसे में क्या औचित्य है।
