झाँसी -शातिर दिमाग के सहारे 30 साल तक सरकारी सेवक बना रहा, रिपोर्ट- देवेंद्र एवं रोहित

झांसी पुलिस ने आज एक ऐसे शातिर दिमाग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो पिछले 30 साल से बंद बाग में फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी कर रहा था। जांच में दोषी होने पर 2 साल पहले नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था आज फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि जब फरार आरोपियों की तलाश में सूचना मिलेगी एक व्यक्ति जिसकी फर्जी मार्कशीट के मामले में पुलिस को तलाश है, वह नवाबाद थाना क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।।

पूछतांछ में उसने अपना नाम पारश नाथ यादव बताया। पुलिस के अनुसार युवक ने बताया कि 1982 में वह वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी में भर्ती हुआ था। इसके बाद वह बलिया, मिर्जापुर, चित्रकूट में काम कर चुका है। इसके बाद वह झांसी वन विभाग आ गया। जहां उसका प्रोमोशन हुआ है।

इसके पहले एक और प्रोमेशन हो चुका था। जिसमें उसके दस्तावेजों की जांच की गई थी। उसमें सही पाये गये थे। जबकि दोबारा जब जांच हुई तो हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी बताई गई।

मार्कशीट फर्जी पाये जाने पर इसकी शिकायत थाने में की थी। शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद जब उसे पकड़ा जाता है उससे पहले ही वह भाग गया था। तभी से वह फरार चल रहा था। पकड़े गये नटवर लाल के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *