Headlines

बंगाल में विपक्ष के जमावड़े पर मोदी का तंज, बोले- वाह क्या सीन है

सिलवासा 19 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में महागठबंधन के नाम पर एकत्रित हुए नेताओं को लेकर तंज कसा है ।उन्होंने कहा कि आज जो लोग एकत्रित हुए हैं कल तक वही लोग कांग्रेसी को पानी पी पीकर कोसते थे।

मोदी ने दमनदीप और दादर नगर हवेली के सिलवासा में कहा कि विपक्ष का महागठबंधन सिर्फ पीएम मोदी के ही खिलाफ नहीं बल्कि भारत की जनता के भी खिलाफ है। मोदी ने विपक्ष की एकता पर चुटकी ली।

उन्होंने कहा कि इन लोगों को इस बात पर गुस्सा आ रहा है कि मोदी गरीबों का अधिकार छीनने वाले उनका राशन पेंशन हड़पने वालों को बाहर क्यों कर रहा है ।

दिक्कत है कि मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई क्यों कर रहा है लेकिन मैं तो देश आगे ले जाना चाहता हूं सबका साथ सबका विकास कीमत को लेकर आगे बढ़ रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *