नई दिल्ली 10 मार्च। रविवार को इथोपियन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया इसमें 150 लोगों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की गई है । इथोपियन एयरलाइंस का विमान बोइंग 737 क्रैश हो गया। विमान केन्या की राजधानी नैरोबी जा रहा था विमान में कुल 149 यात्री और 8 क्रू मेंबर थे।
बताया जाता है कि बोइंग 737 इथोपिया की राजधानी एडिस अबाबा से सुबह 8:30 बजे नैरोबी के लिए उड़ा था । इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही कंट्रोल रूम से उसका संपर्क टूट गया । एयरलाइंस ने अपने एक बयान में यह बात बताई । एडिस अबाबा के दक्षिण पूर्व में विमान क्रैश होने की आशंका है।
कहा गया है कि फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और अभी तक किसी की भी जिंदा बचे होने या घायलों के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।
इस घटना को लेकर सरकार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है । प्रधानमंत्री अबी अहमद बाद में इसमें लिखा कि उन परिवारों के प्रति सांत्वना, जिन्होंने आज सुबह जाने वाली बोईंग 737 फ्लाइट अपने को खोया है।
