Headlines

मध्य प्रदेश में 4 चरणों में होंगे चुनाव, जाने कौन से शहर में कब होगा मतदान

नई दिल्ली 10 मार्च। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज 2019 लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा की। देश में 7 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों के लिए मतदान चार चरणों में 29 अप्रैल 6 मई 12 मई एवं 19 मई को होगा । राज्य की 29 सीटों में से 29 अप्रैल को पहले चरण में 6 सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें सीधी शहडोल मंडला जबलपुर बालाघाट एवं छिंदवाड़ा शामिल है।

6 मई को दूसरे चरण में 7 सीटों पर चुनाव होगा, जिसमें टीकमगढ़ दमोह सतना होशंगाबाद खजुराहो बैतूल एवं रीवा शामिल है।

तीसरे चरण का चुनाव 12 मई को होगा इस में 8 सीटों पर चुनाव होंगे जिसमें मुरैना ग्वालियर भिंड गुना भोपाल सागर विदिशा एवं राजगढ़ शामिल है।

19 मई को चौथे चरण में 8 सीटों पर चुनाव होंगे इसमें देवास उज्जैन मंदसौर रतलाम इंदौर धार खरगोन और खंडवा शामिल है।

छिंदवाड़ा विधानसभा सीट का चुनाव 29 अप्रैल को होगा इन सभी सीटों की मतगणना 23 मई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *