Headlines

बीजेपी छोड़ी नहीं और सपा से उम्मीदवार बन गए, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 16 मार्च। राजनीति भी कमाल है। एक तरफ जहाँ लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियां प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची कर रही है, तो वही सपा ने बीजेपी के इलाहाबाद से सांसद श्यामा चरण गुप्ता को बाँदा से उम्मीदवार बनाया है। गुप्ता ने अभी बीजेपी नहीं छोड़ी है।

वही जद एस के महासचिव दानिश अली आज बसपा में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने पार्टी में शामिल किया।

दानिश अली हाल ही में कांग्रेस और जद (एस) के साथ गठबंधन वार्ता में शामिल थे. उन्होंने कहा कि जेडीएस का यूपी में संगठन नहीं है. अपने सभी प्रयासों के बावजूद मैं इसे अपनी जन्मभूमि, अपनी कर्मभूमि में नहीं बढ़ा पाया. आज संविधान पर खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में हमें मजबूत नेतृत्व की जररूरत

इधर, शिवपाल सिंह ने अपनी पार्टी के प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है। डॉ. सीपी राय को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इनके अलावा शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा, दीपक मिश्रा, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, दिलीप यादव समेत 30 लोगों को प्रवक्ता बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *