कोंच-युवराज तरसौलिया ने आईआईटी में प्राप्त की 5986वीं रैंक, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच (जालौन)। नगर के मुहल्ला गोखले नगर में रहने वाले व्यापारी प्रदीप तरसौलिया के छोटे पुत्र युवराज द्वारा आईआईटी एडवांस में 5986वीं रैंक प्राप्त करने पर नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया और युवराज को बधाई देते हुये मुँह मीठा कराया।
उत्कृष्टï प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करने वाले युवराज ने बताया कि
उन्होंने इण्टरमीडिएट की परीक्षा स्थानीय सूरज ज्ञान इण्टर कॉलेज से
प्राप्त की और फिर राजस्थान के कोटा शहर में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश
परीक्षा की तैयारी की। युवराज ने बताया कि आईआईटी एडवांस परीक्षा का परिणाम बीती 14 जून को घोषित किया गया जिसमें उनकी 5986वीं रैंक आयी। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई यशराज ने भी आईआईटी एडवांस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था जो कि वर्तमान समय में आईआईटी खडग़पुर में शिक्षाग्रहण कर रहे हैं। युवराज ने कहा कि वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं और अपने क्षेत्र के नवयुवकों को साथ में लेकर देश एवं समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी सरकार के दायरे में रहकर करनी पड़ती है इसीलिये वह निजी रूप से कार्य करके देश व समाज की
सेवा करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *