झांसीः मउरानीपुर मार्ग पर बस और बाइक की भिडन्त मे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
रविवार की दोपहर मऊरानीपुर से गरौठा के लिए सवारियों को लेकर बस जा रही थी। तभी बसेरा सिटी के पास बस चालक वहां बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर भाग गया। जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार युवक में जा टकराया।

जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख राहगीरों ने इसकी सूचना सम्बधित थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
उन्होंने अपना नाम ग्राम खंदरका निवासी पुष्पेंद्र, अरविंद, शांति देवी और ग्राम धवाकर निवासी सुकन बताया। घायलों में दो लोगों की हालत गम्भीर होने के कारण झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
