Headlines

सीएम योगी से दिल्ली से आशीर्वाद लेने आए मासूम जुड़वा भाई-बहन, सीएम ने दी दीक्षा

गोरखपुर।आज पूरे देश में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लेने दिल्ली के जुड़वा भाई-बहन पहुंचे।सीएम ने दोनों मासूम को स्नेह और आशीर्वाद दिया।सीएम ने भाई को संस्कार की यह दीक्षा भी दी कि बहन का गुरु की भांति ही सम्मान करो और भाई से बहन के पांव स्पर्श कराए और आशीर्वाद दिलाया।

मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के रहने वाले रजत अरोड़ा अपनी पत्नी मेघा और जुड़वा बच्चों, बेटी आद्या और बेटा अभव के साथ गोरखनाथ मंदिर आए थे।इसी दौरान रजत पत्नी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले।सीएम ने सबको आशीर्वाद दिया और जुड़वा भाई-बहन पर खूब प्यार भी लुटाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *