झाँसी के प्रतिस्थित टाइम्स इंस्टीट्यूट एवं श्रेष्ठा फ़ाउंडेशन वेल्फेयर एजुकेशन सोसायटी झाँसी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लगभग 150 शिक्षकों को किया गया सम्मानित।
मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ॰ बाबूलाल तिवारी जी के साथ विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर श्री रामतीर्थ सिंघल जी छेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह जी ने शिक्षकों के सम्मान में कहा कि किसी भी देश को महान बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम होती है। शिक्षक अपने शब्दों की ताकत से बच्चों को कुछ भी बना सकते हैं । कोई बच्चा अपने घर में शुरुवाती बातों को सीखता है उसके बाद जब स्कूल आता है तो शिक्षक की बड़ी भूमिका हो जाती है कि उस कच्चे घड़े को तराश कर एक नया स्वरुप दें, वह स्वरूप डॉक्टर, इंजनियर, अधिकारी, समाजसेवी, नेता किसी रूप में हो सकता है. शिक्षक एक सम्मानित वर्ग होता है जो समाज को नैतिक बनाता है, प्रोग्रेसिव बनता है, स्वस्थ और सच्चरित्र बनाता, इसलिए शिक्षकों को सबसे ज्यादा सम्मान देने की आवश्यकता है।
श्रेष्ठा फ़ाउंडेशन वेल्फेयर एजुकेशन सोसायटी झाँसी के संस्थापक इंजी॰ एस॰ के॰ जैसवाल ने कहा कि शिक्षक छात्रों को राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी का बोध कराने के साथ ही उनका सकारात्मक मार्गदर्शन करने में सहयोग प्रदान करते हैं।
टाइम्स इंस्टीट्यूट के निर्देशक चित्रांक द्वेदी ने शिक्षक सम्मान समारोह में विद्यालय के शिक्षकों व सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सम्मान कहा कि एक शिक्षक के लिए सम्मान कितना अहम है। हर बच्चे में प्रतिभा होती है। यह शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वह प्रतिभा पहचाने और छात्रों को उसी विद्या में पारंगत करें। जब एक शिक्षक को सम्मान मिलता है तो उसकी मेहनत सफल होती है और उसे लगता है कि उसने समाज में और बच्चों में जो ऊर्जा लगायी है वह सार्थक दिशा में लगी है।
इस अवसर पर टैलंट हंट शो में विभन्न प्रतिभागियों ने अपने हुनर का जबरजस्त प्रदर्शन किया जिसमे सना अहमद की मिमिक्री को काफी सराहा गया यह टैलंट हंट शो झाँसी के विभन्न स्कूल्स में आगामी माह मे होंगे जिसका फ़ाइनल नवम्बर माह में होगा
इस अवसर पर मॉडर्न गुप ऑफ इंस्टीट्युशनस के चेयरमेन डॉ॰ रोहिन विश्वनाथन एवं प्राचार्या मॉडर्न स्कूल श्रीमति अंशिता विश्वनाथन, प्रबन्ध निर्देशक श्री अपूर्व शुक्ला एवं प्राचार्या मॉडर्न पब्लिक स्कूल श्रीमति रत्ना शुक्ला जी, , डॉ. असद अहमद, डॉ. प्रवीण गुप्ता, डॉ. रॉबिन जोसेफ, इं. एसके जयसवाल, डॉ. इशभ पालीवाल, अनिल पाण्डेय, मैथलीशरण गुप्त कॉलेज के चेयरमेन श्री वैभव गुप्ता जी इत्यादि सभी शिक्षक, उपस्थित रहे।
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे 150 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
