जिला जनकल्याण महासमिति एंव रानी झांसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित दीपोत्सव में किया गया दीपदान
झांसी। सर्व कल्याणम् समिति झांसी को आंतिया तालाब पर आयोजित दीपोत्सव एंव महाआरती में दीपदान एंव श्रमदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रत्येक सामाजिक कार्य में समिति विशेष एंव अग्रणी रूप से कार्य करती आ रही है। इसी क्रम में आज सर्व कल्याणम् समिति सदस्यों द्वारा आंतियाताल पर आयोजित दीपोत्सव मेें 751 दीप प्रज्वलित कर दीपदान कर महादान किया एंव आयोजित संस्था का आभार व्यक्त किया जिन्होने समिति को इस महादान को करने का सुअवर प्रदान किया। रानी झांसी फाउंडेशन द्वारा सर्व कल्याणम् समिति की कोषाध्यक्ष श्री मती दीप्ती गुप्ता को इस दीपदान के उपरान्त सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया । दीपोत्सव में समिति के संरक्षण के.एन गुप्ता, उपाध्यक्षा श्री मती रेनू गौर, सचिव श्री मती सुधा हिरवानी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। एंव दीपोत्सव में दीपप्रज्वलन का कार्य समिति सदस्य निर्भय शर्मा, निशांत सिंह, आदित्य राय, आकाश रायक्वार, सत्यम गुप्ता एंव अन्य उपस्थित लोगो द्वारा किया गया। समिति के संरक्षण के.एन गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त कर दीपोत्सव जैसे महावर्प कराने के लिये रानी झांसी फाउंडकेशन का साधुवाद किया एंव आगे भी इसी प्रकार के सहयोग की घोषणा की।
