Headlines

जनता के नाम जेल में लिखे संजय सिंह के संदेश को घर-घर पहुंचाएगी आप रिपोर्ट: अनिल मौर्य

झाँसी । आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह द्वारा जेल में लिखे जनता के नाम संदेश को कार्यकर्त्ता पम्पलेट्स के जरिये घर-घर पहुँचाएंगे. संजय सिंह अपने जेल पत्र से जनता को अवगत कराएंगे कि मोदी सरकार ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया है ? जेल पत्र में उल्लेख है कि हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि जनता की आवाज को अपनी आवाज दी मोदी अडानी के भ्रष्टाचार की पोल खोली l किसान, नौजवान, कर्मचारी, दलित, वँचित, शोषित हर वर्ग के लोगों की आवाज को सड़क से सदन तक बेखौफ़ होकर उठाया और आख़री सांस तक आगे भी उठाता रहूँगा l

बुंदेलखंड प्रान्त अध्यक्ष विवेक जैन ने प्रेसवार्ता कर ये जानकारी दी उन्होंने कहा संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर – संवैधानिक है बिना समन के साजिशन उन्हें गिरफ्तार किया गया है 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है ED भाजपा के दबाव में काम कर रही है इसलिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले समन तक नहीं भेजा गया भाजपा की फ़ितरत रही है जहां जनता वोट नहीं दे रही वहां विपक्ष के नेताओं को ED से गिरफ्तार करा लो संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहे और उन्होंने अडानी के घोटाले के साक्ष्य ED के सामने प्रस्तुत करें लेकिन ED ने अडानी के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया l

जिला अध्यक्ष अरशद खान ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नहीं है संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में भारी गुस्सा है जगह-जगह आंदोलन, प्रदर्शन किये जा रहे हैं पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नहीं है इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी l

महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने कहा कि तथाकथित शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्त ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया संजय सिंह को गिरफ्तार करने के मकसद से अचानक अभियुक्त से जबरन सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया, 12 घंटे चली ईडी की रेड मे संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला बिना सबूत के ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया l

इस अवसर पर बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन, जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, जालौन प्रभारी पुत्तू सिंह कुशवाहा, सभासद आशीष रायकवार, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा कुशवाहा, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आशीष पाल, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा , कार्यकारिणी सदस्य जैसवाल जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *