Headlines

वहीदा रहमान जी को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया

#69thNationalFilmAwards

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रह चुकी वहीदा रहमान जी को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हुए एक महीना हो चुका है. 17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में सभी विनर्स को ये अवॉर्ड दिया गया.
इस फंक्शन के लिए आलिया भट्ट,
पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन तीनों ही स्टार्स को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. इस दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे वहां मौजूद रहे. साथ ही अल्लू अर्जुन भी इस सेरेमनी का हिस्सा बने. वो पहले साउथ एक्टर हैं, जिन्हें ये सम्मान मिला है.

*वहीदा को मिला सबसे बड़ा सम्मान*

इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकार वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. फिल्म जगत में अपने योगदान के लिए उन्हें देश के सबसे बड़े अवॉर्ड से नवाजा गया. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें शॉल ओढ़ाया और साथ ही में अवॉर्ड दिया. इस मौके पर विज्ञान भवन में बैठे सभी दिग्गजों ने खड़े होकर तालियों से वहीदा का स्वागत किया. पूरा समां तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

लखनऊ में सपा के पूर्व विधायक सहित 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इन लोगों पर फर्जी दस्तावेज लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप है. मामले में कांग्रेस के एक पूर्व नेता ने भी सपा नेताओं का साथ दिया. उसके ऊपर भी केस दर्ज हुआ है. पुलिस के अनुसार, ये सभी लोगों पर अवैध कब्जा करने के मामले पर FIR हुई है. पुलिस ने यह भी बताया कि कूटरचित दस्तावेज का इस्तेमाल कर जमीन का बैनामा कराया गया था.लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र कुमार बजराय (70) की पुश्तैनी जमीन अयोध्या मार्ग पर है. आरोप है कि बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे राजेंद्र यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस जमीन पर कब्जा कर लिया और उसपर अपना ऑफिस भी बना लिया. जब पीड़ित सुरेंद्र ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया. इस दौरान पूर्व कांग्रेस नेता रमेश श्रीवास्तव ने भी समाजवादी पार्टी के विधायक राजेंद्र यादव का साथ दिया. रमेश श्रीवास्तव हाल ही में सपा में शामिल हुए हैं. परेशान होकर पीड़ित ने अब चिनहट थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *