सभी रैनबसेरों में पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे-सीएम

लखनऊ – सीएम योगी ने रैन बसेरों को लेकर निर्देश दिये*
सभी रैनबसेरों में पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे-सीएम, मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को हिदायत दी, ‘सर्द रातों में कोई भी खुले आसमान में न सोने पाए’, ‘सड़क किनारे खुले में सोने वालों को रैन बसेरा लाएं’, ‘रैन बसेरों में ठहरने के बेहतरीन इंतजाम होने चाहिए’, रात में पुलिस पेट्रोलिंग पर विशेष जोर दें-सीएम, रैन बसेरों में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए-सीएम.

बलिया – ठंड को लेकर DM का सभी तहसील के SDM को निर्देश*

चौराहे और स्टेशनों पर हो अलाव की व्यवस्था- डीएम,रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में ना सोए- जिलाधिकारी, हर व्यक्ति के लिए सोने की व्यवस्था की जाए- डीएम, रैन- बसेरों में रजाई से लेकर सोने तक की व्यवस्था रहे- डीएम.

लखनऊ – UP 112 की कर्मचारी से छेड़छाड़ का मामला*

खाला बाजार पुलिस ने तीन लोगों को किया अरेस्ट, छेड़छाड़ के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट, आरोपी कन्हैया लाल, राहुल, प्रकाश को किया अरेस्ट, यूपी 112 की कर्मचारी ने छेड़छाड़ का लगाया था आरोप, दफ्तर जाते वक्त आरोपियों ने की थी छेड़छाड़.

लखनऊ- नर्स से छेड़छाड़ का आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार, फोटो वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित नर्स ने पारा थाने की पुलिस से लगाई गुहार, पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को किया गिरफ्तार.

लखनऊ – बंदरों के आतंक से रहीमनगर के लोग परेशान*

बंदरों के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल, रहीमनगर नई बस्ती में बन्दरों ने जमाया डेरा, बुजुर्ग और बच्चों का घर से निकलना हुआ मुश्किल, बंदरों ने कई घरों की पानी की टंकियां की क्षतिग्रस्त, बंदरों के आतंक से लोग डर के साए में रहने को मजबूर, वन विभाग से शिकायत के बाद भी नहीं मिली राहत, महानगर थाना के रहीमनगर नई बस्ती का मामला.

रायबरेली- दो बाइकों की हुई आमने सामने जोरदार टक्कर,अवैध कच्ची शराब लेकर जा रहा था एक बाइक सवार, हादसे में मासूम बच्चे समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल,हादसे में सड़क पर बिखरे कच्ची शराब के पैकेट,हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल हुए रेफर, गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के आधार शिला कालेज की घटना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *