जनपद में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं जानता को पैनिक होने की जरूरत नहीं:
आज देर शाम कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने जनपद के ट्रांसपोर्टर, बस ऑपरेटर सहित आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद वासियों से कहा कि अफवाहो पर ध्यान ना दें, जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं गैस की कोई भी कमी नहीं है अतः पैनिक ना हो, उन्होंने यह भी बताया कि उपभोग के अनुसार स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने सभी को आस्वस्त करते हुए कहा कि कहीं भी कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। यदि कहीं कोई अड़चन आती है तो तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि उस समस्या का निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने जन सामान्य के लिए बसों के संचालक को सुचारु किए जाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर एसपी सिटी, ADM, सीओ सिटी सहित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पैट्रोलियम, HPCL सहित ट्रांसपोर्टर, बस ऑपरेटर, पेट्रोल पंप संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।।
झांसी; जनपद में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं जानता को पैनिक होने की जरूरत नहीं: डीएम, रिपोर्ट -कलाम कुरैशी
