अयोध्या – रामलला की गर्भ गृह से पहली तस्वीर आयी सामने

अयोध्या – रामलला की गर्भ गृह से पहली तस्वीर आयी सामने*

मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य कल हुए संपन्न, आज सुबह 9 बजे अरणी मंथन से अग्नि प्रकट होगी, धान्याधिवास सायंकालिक पूजन और आरती होगी.

गर्भ गृह में रामलला
अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का गुरुवार 18 जनवरी को तीसरा दिन था। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। गुरुवार को रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में बने आसन पर रख दिया गया। कारीगरों ने मूर्ति को आसन पर खड़ा किया। इस प्रोसेस में 4 घंटे लगे। बताया गया है कि अब मूर्ति को गंध वास के लिए सुगंधित जल में रखा जाएगा। फिर अनाज, फल और घी में भी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *