कानपुर: नशे में पिता ने मासूम बच्ची की ली जान

कानपुर देहात ब्रेकिंग। शराब के नशे में पिता ने मासूम बच्ची की ली जान,। नशेबाजी के चलते पत्नी से घर में हुआ था विवाद, पति ने पत्नी को ईंट से हमला कर किया घायल,। मासूम बच्ची को भी जमीन पर पटक कर की हत्या,हत्या करने के बाद आरोपी दीपक मौके से हुआ फरार, घायल पत्नी का अस्पताल में चल रहा है इलाज। थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव चन्द्रकुरा का मामला ।

महाराष्ट्र। *एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार को ईडी ने भेजा समन। बारामती एग्रो कंपनी मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने रोहित पवार को बुलाया।

आयोध्या। 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की फोटो लीक होने पर अफसरों में हड़कंप मच गया। रामलला की फोटो लीक करने वाले अफसरों पर श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ऐक्शन में आ गया। ट्रस्ट अब एल एंड टी अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी में हैं। बतादें कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण एल एंड टी कंपनी के अधीन हो रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी के किसी ही किसी कर्मचारी या अधिकारी ने फोटो खींचकर वायरल की है। हालांकि फोटो कहां से वायरल हुई है अभी इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *