➡लखनऊ- त्योहार को लेकर रेलवे में टिकटों की मारामारी , यात्रियों में कन्फर्म टिकट को लेकर मारामारी, तत्काल कोटा और स्पेशल ट्रेनों के सहारे यात्री, यात्रियों के राजधानी आने का सिलसिला तेज, होली मनाने के लिए दूसरे शहरों से पहुंच रहे लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, पटना व कोलकाता से लखनऊ पहुंच रहे, लखनऊ आने वालों का सिलसिला तेज हो गया है, रविवार को रेलवे स्टेशनों पर और भीड़ बढ़ेगी, लखनऊ से वापसी की ट्रेनों में 48 हजार यात्री वेटिंग में हैं.
➡लखनऊ- नौकरी के नाम पर महिला से 6.40 लाख की ठगी, मुकदमा, जालसाज आलोक सिंह ने विदेशी महिला को जाल में फंसाया, खुद को भाजपा मीडिया प्रभारी बताकर जाल में फंसाया , नौकरी दिलाने के नाम पर 6.40 लाख रुपये हड़प लिए, ठगी की जानकारी होने पर गाजीपुर थाने में FIR दर्ज कराया, इंदिरानगर निवासी सुनित सिंह से 8 लाख की मांग की थी , हरिद्वार के एक मिशनरी स्कूल में नौकरी का वादा किया था, पत्नी नीता को आध्यापिका की नौकरी दिलाने का वादा किया था , पीड़ित ने 6.40 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए.
➡लखनऊ- सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने किया पोस्ट, विकसित सरोजनीनगर का संकल्प हो रहा है साकार-राजेश्वर, डबल इंजन की सरकार में लगातार हो रहा विकास-राजेश्वर, डबल इंजन की सरकार द्वारा विकास हेतु सतत प्रयास, जन कल्याण के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे-राजेश्वर, विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे-राजेश्वर, सरोजनीनगर में नित नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं-राजेश्वर, उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आभार-राजेश्वर सिंह , सरोजनीनगर परिवार को बधाई- राजेश्वर सिंह.
➡लखनऊ- हर जिले में मेडिकल कॉलेज की ओर बढ़ा यूपी, अगले साल बढ़ेंगी एमबीबीएस की 1400 सीटें, नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का भी प्रयास, प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोल जा रहा है, अब तक 45 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो गए हैं, इसी तरह 14 मेडिकल कॉलेज अगले सत्र में शुरू होंगे, भवन तैयार हो गए हैं, जल्द ये कॉलेजों शुरू होंगे.
➡कन्नौज – देर रात चल रहे तलाशी अभियान में पुलिस को मिला कैश, लखनऊ के नम्बर की कार में मिला करीब 2 लाख रुपये कैश, हरदोई के बिलग्राम का ब्रजेश दीपक कैश रखकर आ रहा था, बैंक से जारी क्यूआर कोड नहीं दिखा पाने पर रुपये जब्त, सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीघाट पुल पर मिला है कैश.
➡रायबरेली- रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर, हादसे में बाइक में सवार दो युवको की हुई दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, नसीराबाद थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास की घटना.
➡मेरठ – आर्मी अफसर की बेटी की लंदन में मौत, लंदन में पीएचडी की छात्रा थी चेष्टा कोचर, साइकिल चला रही चेष्टा को लारी ने कुचला, 6 दिन बाद भारत नहीं आ सका बेटी का शव, चेष्टा के परिवार में मातम, बेटी के शव का इंतजार.
➡मेरठ- भूमाफियाओं ने बेची 500 करोड़ की सरकारी जमीन, जिला प्रशासन के अफसरों की सांठगांठ से बेची जमीन, शासन के आदेश पर SIT, विजिलेंस ने जांच शुरू की, मेरठ में तैनात रहे कई अफसरों की घोटाले में भूमिका है, शहर के कई अवैध कॉलोनियों के मालिक आरोपी हैं, लखनऊ से आई डीजीपी की टीम ने भी बयान दर्ज किये , आजाद अधिकार सेना की शिकायत पर शुरू हुई है जांच.
➡रायबरेली- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, हादसे में बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल, हादसे में पिता पुत्र व पुत्री गंभीर रूप से घायल, घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल किया रेफर, बछरावां थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज की घटना.
➡कानपुर- सड़क हादसे में 3 छात्रों की मौत का मामला, मुआवजे की मांग को लेकर उपद्रव किया गया, सड़क जाम के दौरान लोगों ने उत्पात किया, पुलिस से अभद्रता करने पर केस दर्ज हुआ, 20 नामजद,100 अज्ञात पर दर्ज किया केस, कानपुर सागर हाईवे में जाम के दौरान किया था उपद्रव, केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, घाटमपुर के कानपुर सागर हाईवे में का मामला.
➡मेरठ- दौराला थानेदार की नाक के नीचे ‘महाचोर’ का कारनामा, थाने का सरकारी CUG नंबर वाला फोन किया चोरी, लापरवाह थानेदार का सरकारी CUG भी महफूज नहीं, CUG फोन चोरी की अपने ही थाने में दी है तहरीर, 2 दिन पहले चेकिंग के दौरान चोरी हुआ CUG फोन, दौराला के ‘फायरब्रांड थानेदार’ है उत्तम सिंह राठौड़.
➡गाजियाबाद- मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश आरिफ को लगी गोली, दूसरा साथी फरार, लूटा गया आई फ़ोन और बाइक, तमंचा हुआ बरामद, गिरफ्तार आरिफ कई लूट के मामलों में था शामिल, गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़.
➡पीलीभीत- मनाली से बहराइच जा रही मिनी बस पेड़ से टकराई, मिनी बस में एक दर्जन से अधिक लोग थे सवार, 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती, आनंन फानन एंबुलेंस ने घायलों को कराया गया भर्ती, पीलीभीत के बीसलपुर-बरेली रोड पर हुआ हादसा.
➡शामली- पांथुपूरा में एसिड अटैक की घटना से हड़कंप, ससुराल पहुंची विवाहिता पर एसिड अटैक किया, घायल को गंभीर हालत में रेफर किया गया, विवाहिता का पति से चल रहा है विवाद, 9 साल पहले हुई थी महिला की शादी, झिंझाना पुलिस मामले की जांच में जुटी, चौसाना क्षेत्र के पांथुपूरा गांव की घटना.
➡हमीरपुर- रिहायशी इलाके में लकड़बग्घा निकलने से मचा हड़कंप, लोगों ने शोर मचाने पर लकड़बग्घा गायत्री मंदिर में घुसा, लोग लाठी डंडे लेकर लकड़बग्घे को भगाने का कर रहे प्रयास, वन विभाग की जाल में फंसकर भाग निकला लकड़बग्घा, तीन दिनों से लगातार इलाके में लकड़बग्घा घरों में घुस रहा, सदर कोतवाली क्षेत्र के कल्पवृक्ष इलाके का मामला.
➡फिरोजाबाद – फिरोजाबाद में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत , अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रक से टकराए, बाइक सवार 3 युवक दिल्ली से जा रहे थे अपने घर, एक युवक मामूली घायल,अस्पताल में कराया भर्ती, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के आरोज के पास की घटना.
➡बिजनौर – होली पर मुस्लिम महिलाओं को जबरन रंग लगाया , मुस्लिम महिलाओं को रंग लगाने का वीडियो वायरल, बाइक पर बैठी मुस्लिम महिलाओं के ऊपर डाला रंग, जबरन रंग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, धामपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो.
प्रयागराज- सीपी रमित शर्मा ने गुंडा एक्ट की 498 फाइल लौटाई, सभी फाइल को फिर से थानेवार आख्या तलब की है, सीपी ने सभी आरोपित के बारे में रिपोर्ट तलब की, सभी थाने के हेड मोहर्रिर, दीवान के साथ की बैठक, सीपी,अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, 3 डीसीपी मौजूद
➡देहरादून – लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की वोटरों पर नजर, भाजपा की पूर्व सैनिकों और रिटायर कर्मचारियों पर नजर, पूर्व सैनिकों, रिटायर कर्मचारियों को रिझाने की योजना, डॉक्टरों,खिलाड़ियों और धार्मिक लोगों को रिझाने की योजना, धर्म,संस्कृति से जुड़े लोगों को रिझाने की भी है योजना , भाजपा सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ सम्मेलन करेगी, अलग-अलग सम्मेलन करने की बनाई जा रही आयोजित , भाजपा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेशभर में 27 मार्च से सम्मेलन , उत्तराखंड में सभी सम्मेलन 10 अप्रैल तक होंगे पूरे.
➡देहरादून- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी, इस साल चारधाम यात्रा सरकार के लिए बड़ी चुनौती, लोकसभा चुनाव के बीच चारधाम यात्रा होगी, सभी व्यवस्थाएं यात्रा शुरू होने से पहले दुरुस्त होंगी, यात्रा से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं , यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना, चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयारी पूरी-CM, यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार की तैयारी पूरी है-CM.
➡देहरादून – कांग्रेस 5 गारंटियों के साथ जाएगी चुनाव मैदान में , कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने पार्टी नेताओं को दिए हैं निर्देश, घोषित पांच गारंटियों के साथ मैदान में उतरने को कहा, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने ली बैठक, नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की बैठक.
देहरादून- एसएसपी की रणनीति से शराब तस्करों के मंसूबे नाकाम, अंग्रेजी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब दून पुलिस ने किया बरामद , जनपद में चलाया जा रहा है सघन चेकिंग अभियान.
➡दिल्ली- बीजेपी लिस्ट को लेकर सूत्रों से बड़ी खबर, यूपी की दूसरी लिस्ट में 13 से 15 नामों की संभावना, लिस्ट में 13 से 15 नामों की सूची जारी की जायेगी-सूत्र, मेरठ से अरुण गोविल को प्रत्याशी बनाया जा सकता है, बरेली से संतोष गंगवार का टिकट कटा-सूत्र, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, मैनपुरी सीट होल्ड पर-सूत्र, फूलपुर, कौशांबी रायबरेली होल्ड पर रखा गया है-सूत्र, सहारनपुर से राघव लखनपाल को टिकट मिल सकता है, मुरादाबाद सर्वेश सिंह को टिकट मिल सकता है-सूत्र.
➡दिल्ली- सीएम केजरीवाल ने जेल से पहला आदेश जारी किया-सूत्र, ED की कस्टडी से केजरीवाल ने पहला आदेश जारी किया- सूत्र, जल मंत्रालय को लेकर केजरीवाल ने ऑर्डर जारी किया- सूत्र, केजरीवाल ने लेटर के जरिए जल मंत्री को जारी किया आदेश-सूत्र , आज सुबह 10 बजे मंत्री आतिशी करेंगी बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, आतिशी अपने सरकारी आवास पर करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
————————————————————————————
——————————————
