जालौन एसओ की हठधर्मिता…नहीं दी सिपाही को छुट्टी, उपचार न मिलने से पत्नी और नवजात की मौत

जालौन एसओ की हठधर्मिता…नहीं दी सिपाही को छुट्टी, उपचार न मिलने से पत्नी और नवजात की मौत*
रामपुरा थाना क्षेत्र में एसओ के हिटलरशाही रवैये ने सिपाही के पत्नी और नवजात की जान ले ली। दरअसल, सिपाही कई दिनों से अपनी पत्नी का प्रसव अच्छी जगह करवाने के लिए छुट्टी मांग रहा था। लेकिन एसओ ने छुट्टी नहीं दी और सिपाही की पत्नी को समय पर उपचार नहीं मिल सका।

अपडेट जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक पुलिसकर्मी की पत्नी की मौत के बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।*
वहीं इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट जोरों का वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यूपी पुलिस विभाग पर इस मामले को लेकर जिम्मेदार भी ठहराया जा रहा है।
दरअसल मामला यह है कि जालौन के रामपुरा थाना का है। जहां एक पुलिसकर्मी अपनी पत्नी के इलाज के लिए थानाध्यक्ष से गुहार लगाता रहा। लेकिन छुट्टी न मिलने की वजह से सिपाही की पत्नी की मौत हो जाती है। इस मामले अब पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं अब सिपाही की पत्नी और नवजात की मौत के बाद बड़े अधिकारियों ने इस मामले को संज्ञान में लिए। जिसके बाद से पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *