आज दिनाँक 21 जून 2024 विश्व योग दिवस के उपलक्ष में “योगवीर आरोग्यधाम” के प्रमुख श्री रघुवीर सिंह जी (योगा चार्य ) एवं कु. शुभि यादव जी (योग शिक्षिका ) के नेतृत्व मे अटल एकता पार्क मे भव्य विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया I जिसमें भारत विकास पारिषद, मुख्य शाखा झाँसी के संयोजक श्री पवन गर्ग, श्री संजय जैन तथा उनकी पूरी टीम बड़े उत्साह से सहभागी रही I मंच का संचालन श्री राज शर्मा जी द्वारा किया गया I योग गुरु श्री रघुवीर सिंह जी व कु शुभि यादव जी का स्वास्थ्य के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने हेतु शील्ड देकर सम्मान किया गया I इसके अलावा पर्यावरण के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य हेतु श्री उमेश दुआ जी (फूफा जी ) को भी शील्ड देकर विशेष सम्मान दिया गयाI साथ ही नित्य योग करने मे विशेष उपस्थित तथा रुचि रखने हेतु योगवीर श्री राज शर्मा जी, श्री विजय शर्मा जी, विजय श्रीवास्तव जी, अनिल महाजन जी, राहुल यादव जी, श्रीमति प्रीति वर्मा जी, श्रीमति शिप्रा श्रीवास्तव जी, श्रीमति सीमा (गुड़िया ) जी, श्री आर के पांडे जी, श्री राजीव अग्रवाल जी, श्री मिथिलेश द्विवेदी जी, लोकेश पुनिया जी, श्री अंजेश गुप्ता जी, श्री पवन गर्ग (भारत विकास पारिषद ) एवं मार्केट संबाद के रिपोर्टर श्री अनिल मौर्या जी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया I
कार्यक्रम मे शामिल अन्य सम्मानित सदस्यों मे श्री अशोक पंजाबी जी, श्री प्रभु दयाल साहू जी, श्री आदेश पटैरया जी, श्री जगदीश प्रसाद जी, श्री सतीश साहू जी, श्री उमेश चंद्र साहू जी, श्री अनिल श्रीवास्तव जी, श्री हरि किशन रजक जी, श्री महेश राय जी, श्री राज कुमार राय जी, उमेश रैकवार जी, श्री प्रदुम्न मिश्रा जी, श्री कमलेश मिश्रा जी, श्री गिरी राज जी, सुश्री सुप्रिया कौर जी, श्री सुख लाल कुशवाहा जी, श्री पीयूष गर्ग जी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही I
अंत मे कार्यक्रम के आयोजक श्री विनोद मिश्रा जी ने सभी योग साधकों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम मे हुयी असुविधाओं /कमियों के लिए क्षमा मांगी
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा