*यूपी में अधिकारी बनाम बीजेपी की लड़ाई में हदें पार!*
*अयोध्या में बीजेपी की समीक्षा के दौरान देर रात हुआ हंगामा और “हाईप्रोफाइल” झड़प।*
*DM अयोध्या नीतीश कुमार और हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास के बीच हुई तीखी नोंकझोंक*
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जयवीर सिंह की मौजूदगी में हुई झड़प।
राजू दास अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही से समय लेकर हार पर अपना फीडबैक देने पहुँचे थे।
उस दौरान DM अयोध्या नीतीश कुमार मौक़े पर मौजूद थे। वे राजू दास के प्रशासन के ख़िलाफ़ दिये बयानों से बेहद नाराज़ थे।
उन्होंने राजू दास के साथ बैठने से किया इनकार।
फिर शुरू हुई तीखी झड़प। मंत्रियों की मौजूदगी में हुई झड़प के बाद राजू दास के साथ आए ग़नर को वापिस जाने को कहा गया।
ग़नर वापिस लिए जाने के बाद राजू दास अपनी हत्या कराने की साज़िश का आरोप लगा रहे हैं।
अतीत में कई विवादों और विवादास्पद बयानों के लिये चर्चित रहे हैं राजू दास।
दिलचस्प बात ये है कि समीक्षा बैठक के दौरान प्रशासन के असहयोग और अधिकारियों की मनमानी की हो रही थी शिकायत।
मंत्रियों की मौजूदगी के चलते सरजू गेस्ट हाउस में उनसे मिलने पहुँचे थे DM वहीं झड़प हुई।
