Jhansi: प्रदीप के साथ गठबन्धन के साथी भी घूमे गली -गली

झांसी ! इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को भारी मतों से विजयी दिलाने के लिए विधायक सतना सिद्वार्थ कुशवाहा के साथ बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल सिंह, बलवान सिंह, मनीष दुबे, राजू रिछारिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महावीर शरण दुबे, राजकुमारी दुबे, मुखिया संतोष कुशवाहा,सुनील पुरोहित, देवेन्द्र अहिरवार, आशाराम कुशवाहा टेलर मास्टर, सुनील सेन, गोली साहू, मोहम्मद आरिफ कमाल, संजीव सेठ, विनोद वर्मा, मोहित गुप्ता, ओम प्रकाश चौधरी, दुर्गा प्रसाद रायकवार, राम प्रसाद धानुक और बहुत से कार्यकर्ता ने बड़ा गांव में जनसम्पर्क किया और इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को भारी बहुत से जिताने की अपील की।

जिला अध्यक्ष महिला सरला भदौरिया के साथ सपा राष्ट्रीय सचिव महिला सभा मीरा रायकवार, ममता यादव, सरोज दुबे, द्रोपती रायकवार, रमेश प्रसाद, गोविंद और राहुल के साथ अनेकों कार्यकर्ताओं ने बरूआसागर में सघन जनसम्पर्क कर प्रदीप जैन आदित्य को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और पूर्व सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव ने चिरगांव और बरूआसागर में जनसम्पर्क और रोड़ शो किया। जिसमें अरविन्द वशिष्ठ,सीता राम कुशवाहा, जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा, बलवान सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाहा, महेन्द्र कुशवाहा नगर अध्यक्ष हरी मोहन पटेरिया, जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस राजकुमार यादव, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस प्रद्युम्न सिंह ठाकुर, बलवन्त सिंह, श्रीप्रकाश नारायण सेनी, नरेश बब्बा, शिवदयाल प्रधान सेमरी, सेनिया जी, प्रकाश नन्ना, डा0 मनोज कुशवाहा, जाहिद अली, पुरूषोत्तम कुशवाहा, अशोक कुशवाहा और रामचरण बरार के अलावा बहुत बड़ी जनसंख्या में समर्थक, वोटर और सपोर्टर जुड़ते चले गये और उन्होंने पुरज़ोर तरीके से प्रदीप जैन आदित्य को विजयी बनाने के लिए अपील की। जनसम्पर्क के दौरान एड0 लल्ला राजपूत, मेवा लाल भण्डारिया ने तिलक लगा कर माला पहना कर प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य का सम्मान किया और ईश्वर से उन्हें विजयी बनाने के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *