आर्य कन्या महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर संगोष्ठी एवं स्वच्छता अभियान
झांसी। आर्य कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. कल्पना निरंजन ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में दोनों महापुरुषों के जीवन, उनके आदर्शों, सत्य-अहिंसा और सादगी के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला और छात्राओं को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण सिंह, द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू shivhare एवं तृतीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौम्या वर्मा का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से संबंधित विचार प्रस्तुत किए, कविताएं एवं भाषण दिए।
कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और स्वच्छता का संकल्प लिया गया। सभी ने परिसर को स्वच्छ रखने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
अंत में कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
