ग्लैमर और प्रतिभा का भव्य संगम, आराध्या समूह का आयोजन रहा यादगार

ग्लैमर और प्रतिभा का भव्य संगम, आराध्या समूह का आयोजन रहा यादगार
झांसी। आराध्या समूह द्वारा 15 जुलाई को आयोजित भव्य फैशन एवं ब्यूटी शो ने शहर में आकर्षण का केंद्र बनकर प्रतिभा, सौंदर्य और आत्मविश्वास का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में फैशन, मेकअप और मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में बॉलीवुड एवं टीवी अभिनेत्री पारुल चौहान तथा सुपर मॉडल एवं डांसर खुशी शेख ने अपनी विशेष उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। उनके अनुभव और प्रेरणादायक संदेशों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि के रूप में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को नई पहचान देने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि “हर प्रतिभा को उचित मंच मिलना चाहिए। आराध्या समूह ने जिस प्रकार युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन केवल सेवा कार्यों से ही नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से भी आता है। ऐसे आयोजन बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सविता गौतम (स्वप्निल मेकओवर, ग्वालियर), एंकर एवं मोट्यूबर मानशी व्यास, हेमंत आर्यन (मेकअप मंत्रा), भोपाल की बहू नीतू मेहना तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वैष्णवी (वायरल बाबू) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
इस सफल आयोजन का संचालन स्निग्धा गोपाल प्रोहित एवं मानशी पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विक्की झस्या (यशी इवेंट्स, झांसी), ज्योति झस्या (यशी सैलून, झांसी), संध्या (एसवी यूनिसेक्स सैलून, मुंबई), सोनू शर्मा (मेकअप आर्टिस्ट, सूरत) तथा अर्चना देशमुख (मेकअप आर्टिस्ट एवं सचिव, आराध्या ग्रुप) का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *