जय मां काली उत्सव समिति के आयोजन में पहुंचे डॉ. संदीप सरावगी, मां काली को पुष्प अर्पित कर वितरित किया प्रसाद
झांसी। सदर बाजार स्थित कृष्ण टॉकीज के पीछे जय मां काली उत्सव समिति द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी पहुंचे। उन्होंने मां काली को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजक मंडल ने तिलक एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान डॉ. संदीप सरावगी ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया।
इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि “मां काली की आराधना हमें शक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है। धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में एकता, सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों में सहभागिता कर हमें धर्म, संस्कार और जनसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।”
कार्यक्रम में रोहित सिंह, राजेश, दीप, ध्रुव, तरुण, अभिषेक, पवन और देव सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मां काली का आशीर्वाद प्राप्त कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
