झांसी आज नगर निगम की बैठक में आज व्यापारियों पर ट्रेड लाइसेंस थोपे जाने का उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं कैट ने विरोध करते हुए वापस लेने कि मांग
इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संजय पटवारी की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के केंद्रीय कार्यालय पर एक आपात बैठक आहूत की गई, जिसमें आज नगर निगम की बैठक में ट्रेड लाइसेंस का दायरा बढ़ाते हुए अधिकतर दुकानों को इस परिधि में लाने का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि है किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, कहा कि अभी तक यह लाइसेंस कुछ चिन्हित व्यापार पर ही भी लागू होता था, पर नगर निगम ने इसका दायरा बढ़ाते हुए अधिकतर दुकानदारों पर ट्रेड लाइसेंस लागू कर दिया है जिसे व्यापारी समाज स्वीकार नहीं करेगा एवं कहा कि पहले ही व्यापारियों के ऊपर लगभग 16 तरह के टैक्स लगे हुए हैं ऐसे में एक और नया टैक्स थोप जाना तर्क संगत नहीं है !
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर ट्रेड लाइसेंस वापस नहीं लिया जाता है तो व्यापारी उग्र आंदोलन करते हुए इसे वापस लेने के लिए विवश करेंगे !
बैठक कुलदीप सिंह दांगी, राजेश विरथरे, संजय सराफ, दिलीप अग्रवाल, अभिषेक सोनकिया, पंकज शुक्ला, संजय गुप्ता, गगन मिश्रा प्रदीप गुप्ता, अतुल जैन, संजीव अग्रवाल, विकास अग्रवाल नगर, गुड्डन अग्रवाल, साकेत महेश्वरी, सोनू उपाध्याय, बंटी वशिष्ठ, सौरभ हयारण, अंकुर बट्ठा आदि ने विरोध करते हुए अपने विचार व्यक्त किया !
बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ विवेक बाजपेई एवं आभार धीरज राजपूत ने व्यक्त किया !
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
झांसी: ट्रेड लाइसेंस का विरोध करेगा व्यापार मंडल
