गरीब परिवार की बेटी की शादी में सहयोग, संघर्ष सेवा समिति ने भेंट किए उपहार
झाँसी। समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए डॉ. संदीप सरावगी द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग प्रदान किया गया। बबीना निवासी ताशू, पिता राजेंद्र (पेशा—मजदूरी) एवं माता ममता की शादी 25 अप्रैल को संपन्न हुई। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. सरावगी ने परिणय सूत्र में बंधने जा रही वधु को फुल साइज ट्रॉली बैग, साड़ी, पर्स सहित अन्य आवश्यक उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया।
इस सराहनीय पहल से न केवल परिवार को आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी गया कि सामूहिक प्रयास से जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है। कार्यक्रम में ऐश्वर्य सरावगी, संदीप नामदेव, राजू सेन, राकेश अहिरवार, सिद्धांत गुप्ता, शुभांशु वर्मा, पवा बाल्मीकि, साहिल, बसंत गुप्ता, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, सुशांत गुप्ता, मास्टर मुन्नालाल, प्रतीम सिंह, प्रमेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने नवदंपति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समाज में इस तरह के सहयोगात्मक कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
