झांसी मंडल द्वारा यूपी होमगार्ड परीक्षार्थियों के लिए किए गए खास इंतजाम* *चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन*

*झांसी मंडल द्वारा यूपी होमगार्ड परीक्षार्थियों के लिए किए गए खास इंतजाम*
*चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन*

आज दिनांक 27 अप्रैल, 2026 को झांसी मंडल द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए झांसी मंडल प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार एग्जाम स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया, जिससे परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंडल रेल प्रबंधक झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्ग निर्देशन में पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांदा, महोबा, चित्रकूट धाम कर्वी एवं अन्य प्रमुख स्टेशनों परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर तथा प्रवेश/निकास द्वारों पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं । इसके साथ ही मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम से प्रमुख स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। अधिकारियों द्वारा भीड़ की स्थिति, यात्री आवागमन तथा प्लेटफॉर्म व्यवस्था का सतत अवलोकन किया जाता रहा, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
झांसी मंडल द्वारा संचालित एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नाकित है :

1. वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से कानपुर सेंट्रल के लिए *02 एग्जाम स्पेशल* ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल से क्रमशः 13:30 एवं 18:54 बजे किया गया।
2. चित्रकूट धाम कर्वी से कानपुर सेंट्रल के लिए एक एग्जाम स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया।

परीक्षार्थियों की सहायता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवानों को प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी स्टेशन परिसर में यात्रियों का मार्गदर्शन किया गया तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई । टिकट जांच स्टाफ और हेल्प डेस्क कर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों को प्लेटफॉर्म, ट्रेन समय तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं प्रदान की जाती रहीं।

रेलवे प्रशासन द्वारा अभ्यार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण, मार्गदर्शन, स्वच्छता तथा आवश्यक सहायता के लिए संबंधित विभागों को सतर्क किया गया । अभ्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

भीड़ प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई तथा यात्रियों को लाइन में व्यवस्थित रूप से प्रवेश एवं निकास के लिए प्रेरित किया गया। सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी यात्रियों को लगातार आवश्यक सूचनाएं दी जाती रहीं, जिससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ न लगे और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे।

रेलवे का निरंतर प्रयास है कि अभ्यार्थियों को परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यह परीक्षा विशेष गाड़ी इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिससे परीक्षार्थी तनावमुक्त होकर अपनी परीक्षा में सम्मिलित हो सकें और समय पर अपने परीक्षा केंद्र/गंतव्य तक पहुँच सकें।

*मनोज कुमार सिंह*
जनसम्पर्क अधिकारी
झांसी मंडल, उत्तर मध्य रेलवे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *