झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी नंझाई में वृद्धा महिला को स्कूटी से टक्कर मारने वाले दबंग का विरोध करना परिवार को पड़ महंगा। दबंग और उसके साथियों ने वृद्धा के परिवार के सदस्यों की जमकर की मारपीट। जिससे दो युवकों को चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गा उत्सव महासमिति के पदाधिकारी पीड़ित परिवार के साथ थाना कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
जानकारी के मुताबिक पुरानी नझाई निवासी शिल्पी साहू ने कोतवाली थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी सास घर के पास बने दुर्गा पंडाल के पास खड़ी थी, तभी मोहल्ले मे रहने वाले दबंग व्यक्ति ने अपनी स्कूटी को तेजी व लापरवाही से चला कर जान बुझ कर उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उसकी सास घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर मेरे पति अभिषेक साहू जो दुर्गा उत्सव महा समिति के सदस्य है। वह और उनका भाई मौके पर पहुंचे और टक्कर मारने वाले दबंग का विरोध किया तो दबंग ने अपने साथियों को बुलाकर परिवार के सभी सदस्यों की जमकर मारपीट की। जिससे अभिषेक साहू और उसके भाई तथा शिल्पी को चोट आई । सूचना मिलते ही दुर्गा उत्सव महासमिति के पदाधिकारी थाना कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी नंझाई में वृद्धा महिला को स्कूटी से टक्कर मारने वाले दबंग का विरोध करना परिवार को पड़ा
