Headlines

डॉ. संदीप सरावगी बोले समाजसेवा ही सबसे बड़ा धर्म, सरदार वीर सिंह बने मिसाल

डॉ. संदीप सरावगी बोले समाजसेवा ही सबसे बड़ा धर्म, सरदार वीर सिंह बने मिसाल

झाँसी। भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज पुरानी तहसील परिसर में सरदार वीर सिंह द्वारा ठंडे पानी के कैंपरों व शरबत वितरण की व्यवस्था की गई। अध्यक्ष पंकज पाराशर के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की। पुरानी तहसील परिसर में प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन भीषण गर्मी के बावजूद वहां पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं थी। इसे देखते हुए सरदार वीर सिंह द्वारा ठंडे पानी की व्यवस्था कराई गई, जो पूरे गर्मी के मौसम में लगातार संचालित रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि सिख धर्म प्रारंभ से ही समाज सेवा, मानवता और परोपकार के लिए जाना जाता है। सरदार वीर सिंह ने यह सिद्ध कर दिया है कि समाजसेवा ही परम धर्म है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य का कार्य है और ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

इस अवसर पर अभिजीत सिंह एडवोकेट, रश्मि हयारण एडवोकेट, साधना सिंह एडवोकेट, मनीष सोनी, राजेश सिंह, अखिलेश गुप्ता, भरत प्रजापति, बीके हिमलानी, दिनेश चंदरानी, हामिद, दीपक साहू, राजेश कुशवाह, ऋषि एडवोकेट, कमलेश यादव एडवोकेट, संजय बाजपेई, प्रमोद राय, दीप्ति, विलास दुबे, महेंद्र प्रजापति, घनश्याम एडवोकेट, अजय पांडे, अरविंद रावत एवं अभिनीत रावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *