टहरौली। पुलिस ने फरार आरोपी के घर नोटिस चस्पा कर दिये निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने के निर्देश।
थाना टहरौली में दर्ज अपराध संख्या 45/2026 सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ग्राम शंकरगढ़ निवासी सुनील पुत्र पंचमलाल लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय द्वारा दिये आदेश के अनुपालन में टहरौली पुलिस ने आरोपी के घर बीएनएसएस की धारा 84 के तहत नोटिस चस्पा कर सार्वजनिक मुनादी के जरिए किया प्रचार प्रसार।
