बंगाल रिजल्ट पर ट्रंप ने PM मोदी को दी बधाई, जीत को बताया ऐतिहासिक

दिल्ली।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की यह जीत दर्शाती है कि पार्टी ने पहली बार पश्चिम बंगाल जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में सत्ता हासिल की है, जहां लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत ने सभी को हैरान कर दिया है. 207 सीटों पर बीजेपी की जीत ने तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया. बीजेपी की जीत चर्चा में बनी हुई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को बंगाल जीत की बधाई दी.

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को इस ऐतिहासिक और निर्णायक चुनावी जीत की बधाई दी है. व्हाइट हाउस ने कहा कि पिछले ही महीने फोन पर हुई बातचीत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि भारत भाग्यशाली है कि उसके पास ऐसे नेता हैं.

बंगाल में बीजेपी की यह जीत दर्शाती है कि पार्टी ने पहली बार पश्चिम बंगाल जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में सत्ता हासिल की है, जहां लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है. ये चुनावी नतीजे ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत है और इसे पीएम मोदी के लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे उनके तीसरे कार्यकाल को और मजबूती मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *