महाराष्ट्र के ठाणे में एक लिफ्ट गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल हुए हैं: ठाणे नगर निगम
कन्नौज- बारिश ने ली 2 लोगों की जान, कई घायल,लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान गिरा,मकान के मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत,सभी घायलों को मेडिकल में कराया भर्ती,तिर्वा कोतवाली के ललकियापुर गांव की घटना.
*लगातार बारिश और खराब आउटफील्ड की वजह से भारत-पाक मैच रिजर्व डे में चला गया है. अब यह महामुकाबला कल खेला जाएगा*
कल दोपहर तीन बजे से मैच शुरू होगा. बता दें कि कल पूरे 50 ओवर का खेल खेला जाएगा. यानी, टीम इंडिया 24.1 ओवर से आगे खेलेगी. बारिश आने तक 24.1 ओवर का खेल हुआ. इस दौरान टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 147 रन बनाए. केएल राहुल 17 और विराट कोहली 08 पर नाबाद हैं. इससे पहले रोहित शर्मा 56 और शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए. रोहित को शादाब खान ने आउट किया, वहीं गिल को शाहीन अफरीदी ने पवेलियन भेजा.
कन्नौज- युवक ने नहाते समय छात्रा का बनाया अश्लील वीडियो,परिजनों से शिकायत के बाद छात्रा ने आरोपी का फोन छीना,आरोपी युवक 1 साल से छात्रा को कर रहा था परेशान,पीड़ित छात्रा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर,पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल,कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला.
