लैंगिक रूढ़िवादिता समाप्त हो एवं समान अवसर सुनिश्चित हो : डॉ. अनिल दीक्षित

“अंतराष्ट्रीय महिला कूटनीति दिवस पर गोष्ठी आयोजित”

देहरादून! इतिहास संकलन समित के तत्वावधान में सयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित इंटरनेशनल डे ऑफ़ वूमन इन डिप्लोमेशी (कूटनीति में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस) पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसने विद्वान समाजसेवी एवं शिक्षाकगण शामिल हुए

यह दिवस लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ने, महिलाओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने और कूटनीतिक संस्थानों में संरचनात्मक बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता पर बल देता है।
इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के डीन प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित नें कहा कि, प्रतिवर्ष 24 जून को मनाया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2022 में घोषित यह प्रतिवर्ष 24 जून कों विशेष दिवस के रूप में मनाया जाता हैं जिसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और शांति-निर्माण में महिलाओं के योगदान को मान्यता देना है

समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीना तिवारी नें सम्बोधन में कहा “यत्र नारी पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता” इंटरनेशनल डे ऑफ़ वूमन इन डिप्लोमेशी,का यह दिवस वैश्विक कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और शांति-निर्माण में महिलाओं के योगदान को मान्यता देना है
गोष्ठी में श्रीमती ललिता देवी, डॉ. अर्चना, सुश्री आरती देवी, श्री मनोज तिवारी, जीतेन्द्र प्रताप, डॉ. अरुण कुमार शांडिल्य, हीरा पंवार आदि प्रमुख शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *