आर.पी.एफ.मित्र योजना समिति की यात्री सुरक्षा एवं जागरूकता संगोष्ठी सम्पन्न।
झाँसी । आर.पी.एफ. मित्र योजना समिति की संगोष्ठी आर.पी.एफ. पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन थाना परिसर पर जितेंद्र कुमार शर्मा वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त झाँसी आर.पी.एफ. के निर्देश पर योगेश राणा प्रभारी निरीक्षक आर.पी.एफ. की अध्यक्षता में सम्पन हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति के सदस्यों द्वारा योगेश राणा का बुके, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में निर्णय लिए गये कि यात्री सुरक्षा, जहरखुरानी रोकने हेतु, स्वच्छता, यात्रियों को जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाये जायेगे, उक्त के अतिरिक्त नुक्कड़ नाटक, पम्पलेट वितरण, जागरूकता रैली, सहित अन्य माध्यमों से यात्रियों को जागरूक किया जाएगा साथ ही यात्रियों से अपील की जाएगी कि यात्रा के दौरान ट्रेन के गेट पर खड़े न हो, बिना किसी कारण चैन पुलिंग न करे, सोते समय अपने सामान के प्रति विशेष जागरूक रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पं. सियाराम शरण चतुर्वेदी, आनन्द कुमार सक्सेना, दीपचंद्र, शोभाराम राय, इन्द्रपाल सिंह खनूजा, अशोक बिलगैया, संतोष गौड़, सतेंद्र तिवारी, शाकिर खान, मनोज साहू, अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव, लतेश शर्मा, विश्वनाथ मिश्रा, मनोज अवस्थी, जगमोहन बड़ोनिया, राशिद पठान, जुगुल किशोर कुशवाहा, अजय कुमार सक्सेना, अनिल मौर्य, प्रदीप श्रीवास्तव संदीप साहू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पं. सियाराम शरण चतुर्वेदी ने किया एवं आनन्द कुमार सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
