शारदा देवी डिग्री कालेज, राजगढ, झाँसी में गाँधी जयंती एवं यूथ वीक युवा स्पन्दन 2026 के पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम

झांसी । शारदा देवी डिग्री कालेज, राजगढ, झाँसी में गाँधी जयंती एवं यूथ वीक युवा स्पन्दन 2026 के पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सूरज पाल सिंह (क्रीडा अधिकारी, उ० प्र० झाँसी) एवं श्री विवेकानन्द यादव (प्रभारी बिजौली चौकी) एवं शारदा देवी डिग्री कालेज, के प्रबंधक श्री देवेन्द्र कुमार बक्शी, उपप्रबंधक श्री उदित बक्शी, अध्यक्ष श्री तेजिन्दर सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष श्री तेजिन्दर सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री सूरज पाल जी ने छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति जागरूक किया एवं इससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। बी०ए० तृतीय वर्ष की छात्रा हिमांशी ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रेरणादायक सम्बोधन से सभी का हृदय प्रफुल्लित कर दिया।
तदोपरान्त, महाविद्यालय में दिनांक 14/09/26 से 19/09/26 के मध्य आयोजित युवा सप्ताह “युवा स्पन्दन- 2026” में कई खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं (रंगगोली, मेंहदी, चित्रकला, वालीबाल, चैस, कैरम, टेबिल टेनिस, भाषण का आयोजन किया गया जिसमे कुल 80 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री पूजा वर्मा द्वारा तथा युवा स्पन्दन कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ० पूर्णिमा पाण्डेय एवं शशांक गुरुदेव द्वारा तैयार की गयी। कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० विजियता सिंह राठौर द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षणगण श्री धीरज पाल, श्री खेमराज, श्री राजकुमार गौतम, मो० अनस, श्री पंकज सिंह, श्री रवि कुमार, सुश्री प्रतिभा जतारिया, श्रीमती सोमन योगी, श्री अजय दास एवं समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *