संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर अधिवक्ता पूजा का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर अधिवक्ता पूजा का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

झाँसी। संघर्ष सेवा समिति की सक्रिय सदस्य एवं अधिवक्ता पूजा रायकवार का जन्मदिवस समिति कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूजा रायकवार को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा केक काटकर उनका जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पूजा रायकवार वर्तमान में झांसी जनपद न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और संघर्ष सेवा समिति के माध्यम से सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रही हैं। वह जरूरतमंद एवं पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहती हैं तथा समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समिति कार्यालय का वातावरण उत्साह एवं उल्लास से भर गया। इस अवसर पर बसंत गुप्ता, सरदार वीर सिंह, मीना मसीह, संदीप नामदेव, प्रमेन्द्र सिंह, आनंद सिंह चौहान, सुशांत गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, राजू सेन, धर्मेंद्र खटीक, राकेश अहिरवार, दीपक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *