सीएमओ सहित एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने टीबी मरीजों को गोद लिया*

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान से संबंधित जारी की गई

*सीएमओ सहित एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने टीबी मरीजों को गोद लिया*

*टीबी मरीज नियमित उपचार एवं समय-समय पर जांच कराएं – सीएमओ*

*अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को टीबी मरीज गोद लेने हेतु की भावनात्मक अपील*

झांसी दिनांक 21 जुलाई 2026

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान में टीबी मरीजों को गोद लिए जाने का कार्यक्रम सीएमओ कार्यालय में आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि टीबी मरीजों को गोद लेना एक जनभागीदारी आधारित अभियान है। इसके अंतर्गत टीबी के मरीजों की समय पर पहचान, निःशुल्क उपचार और पोषण सहायता सुनिश्चित करने हेतु प्रोटीनयुक्त पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। अधिकारियों, चिकित्सकों, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के द्वारा टीबी मरीज को गोद लिया जाता है एवं उसके पोषण हेतु विभिन्न प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों की पोषण पोटली वितरित की जाती है। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से भावनात्मक अपील की कि टीबी मरीजों को बेहतर पोषण एवं सहयोग प्रदान करने हेतु इच्छुक व्यक्ति/संस्थाएं टीबी मरीज गोद लें एवं उनके पोषण का ख्याल रखें, जिससे बीमारी से रिकवरी में मरीज की सहायता की जा सके।

डॉ यू एन सिंह जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में सक्रिय टीबी रोगी खोज (Active Case Finding), निःशुल्क एक्स-रे एवं बलगम जांच, निक्षय पोर्टल के माध्यम से मरीजों का पंजीकरण एवं उपचार की निगरानी,निक्षय मित्र पहल के माध्यम से मरीजों को पोषण एवं अन्य सहायता, जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने टीबी मरीजों को गोद लिया एवं उन्हें पोषण पोटली वितरित की।

इस कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ यू एन सिंह, एसीएमओ डॉ एन के जैन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर, उप जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ अंशुमान तिवारी, डिप्टी सीएमओ डॉ आशीष अग्निहोत्री, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ उत्सव राज, कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ सतीश चंद्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला, एआरओ श्री आर एम मौर्या, जिला कोऑर्डिनेटर श्री रुपेश नामदेव, श्री रवि, श्री अनूप अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *