अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे

झाँसी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी रत्न परम आदरणीय पं. श्री राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी की सहमति से झाँसी जिले में महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
घोषित पदाधिकारियों में श्रीमती कविता मिश्रा को जिला प्रभारी, श्रीमती ममता पचौरी को जिलाध्यक्ष, पं. श्रीमती नेहा तिवारी को महानगर अध्यक्ष तथा श्रीमती श्रद्धा मिश्रा को महानगर प्रभारी, महिला प्रकोष्ठ, झाँसी का दायित्व सौंपा गया है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के जिलाध्यक्ष पं. संजय दुबे ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण, सामाजिक एकता, संगठन के विस्तार तथा ब्राह्मण समाज के उत्थान में महिला प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय एवं सहयोग से संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगी।
अंत में पं. संजय दुबे ने भगवान श्री परशुराम जी से सभी पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल एवं संगठन की निरंतर प्रगति की कामना की।
— पं. संजय दुबे
जिलाध्यक्ष, झाँसी
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *