झाँसी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी रत्न पं. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी की सहमति से जनपद झाँसी में संगठन के शिक्षक प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए चार पदाधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
संगठन द्वारा जारी मनोनयन के अनुसार पं. बृजेंद्र मिश्रा को जिला प्रभारी, पं. अखिलेश रावत को जिलाध्यक्ष, डॉ. राजीव द्विवेदी को महानगर अध्यक्ष तथा पं. संजय त्रिवेदी को महानगर प्रभारी, शिक्षक प्रकोष्ठ झाँसी मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के जिलाध्यक्ष पं. संजय दुबे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक प्रकोष्ठ के माध्यम से शिक्षक हितों के संरक्षण, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी योग्यता, अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही समाज के शैक्षिक एवं सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पं. संजय दुबे ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी की कृपा से सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) ने शिक्षक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित की, चार पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
