*अटल सेवा संस्थान ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, प्रतिदिन योग अपनाने का दिया संदेश**

**अटल सेवा संस्थान ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, प्रतिदिन योग अपनाने का दिया संदेश**
**झांसी:** अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज अटल सेवा संस्थान के तत्वाधान में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी सदस्यों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास किया।
संस्थान की विशेषता यह है कि यहाँ केवल योग दिवस पर ही नहीं, बल्कि वर्ष के 365 दिन नियमित रूप से योग शिविर का संचालन किया जाता है। शिविर में उपस्थित योग गुरु सुनीता गुबरेले जी ने सभी प्रतिभागियों को योग की विभिन्न मुद्राओं और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को योग के महत्व को समझाते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आह्वान किया।
योग गुरु सुनीता गुबरेले जी ने कहा, “अक्सर देखा जाता है कि लोग केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ही योग के प्रति जागरूक होते हैं, लेकिन स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है। अटल सेवा संस्थान निरंतर इस दिशा में कार्य कर रहा है और प्रतिदिन योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित कर रहा है।”
इस कार्यक्रम में अटल सेवा संस्थान के सभी साथी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *