आज दिनांक 2/9/26 को गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कारगिल शहीद पार्क सीपरी बाजार झांसी के कार्यालय पर जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर सवॅ प्रथम गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण
किया गया।
संस्था के अध्यक्ष श्री पी बी चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में इन महापुरुषों के बताये हुए
सत्यं के राह पर चलने का
आवाह्न किया।
संस्था के महामंत्री श्री जे एस लिटोरिया ने भी श्री लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान
जय किसान के विचारों पर प्रकाश डाला।
सभा में श्री दीपक अवस्थी,राम सिंह यादव,ए के पाठक, राजेन्द्र अगरिया, राधेश्याम ठकुराल, सुभाष, उमाशंकर नायक, नारायणदास उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन जे एस लिटोरिया महामंत्री द्वारा एवं आभार श्री ए के खरे द्वारा किया गया
जे एस लिटोरिया
महामंत्री
