इलाहाबाद छात्रसंघ चुनावः भाजपा पर भारी पड़ी सपा

लखनउ 15 अक्टूबरः छात्र राजनीति मे सपा की पकड़ दूसरे दलो  की अपेक्षा मजबूत साबित हो रही है। इसका परिणाम इलाहाबाद विश्वविद्यालय मे  हुये छात्रसंघ के नतीजे हैं। यहां सपा ने एबीवीपी को तगड़ा झटका दिया है। अध्यक्ष पद को सपा ने हथिया लिया।

देश की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयो  मे  एक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के नतीजे रविवार को सामने आ गये। इनमंे सपा छात्रसभा ने अध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद पर चन्द्रशेखर चौधरी, संयुक्त सचिव पद पर भरत सिंह, सांस्कृतिक सचिव पद पर  अवधेश कुमार पटेल ने जीत दर्ज की।

एबीवीपी के निर्भय कुमार द्विवेदी ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज की। गौरतलब है कि एबीवीपी इससे पहले राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड आदि स्थानांे पर हार चुकी है।

हालंाकि इन चुनावो  मे  एनएसयूआई का खाता नहीं खुल सका।

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में विवेक कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, आशुतोष गुप्ता उपाध्यक्ष, पंकज दुबे महामंत्री, शिवम मिश्रा संयुक्त मंत्री और ज्योति रावत सांस्कृतिक सचिव चुने गए। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में  अध्यक्ष के पद पर अनुराग कुमार जयसवाल, उपाध्यक्ष के पद पर सौरभ चतुर्वेदी, महामंत्री के पद पर अंकित त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री के पद पर शिवम श्रीवास्तव और सांस्कृतिक सचिव के पद पर शुभम सिंह ने जीत दर्ज की।

वहीं चौधरी महादेव प्रसाद डिग्री कॉलेज (CMP) में भी ABVP को झटका लगा। यहां ऋषभ सिंह यादव ने ABVP के आशीष सिंह को हराया। यहां उपाध्यक्ष के पद पर सुमित कुमार गौतम, महामंत्री के पद पर शिवम, संयुक्त मंत्री के पद पर अभय राज यादव और सांस्कृतिक सचिव के पद पर विशाल चंद्र शुक्ला जीते।यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज में संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष के पद पर आकाश त्रिपाठी, उत्कर्ष मंत्री, रोहित संयुक्त मंत्री और उद्धव सिंह सांस्कृतिक मंत्री चुने गए। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर मोहम्मद आकिब अहमद और शिवम श्रीवास्तव दोनों को 92-92 वोट मिलने के कारण संयुक्त रूप से निर्वाचित घोषित किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *