उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी,लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशानुसार युवा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता हेतु रेड रेड मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के स्नातक स्नातकोत्तर श्रेणी के 17 से 25 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया । रेड रन मैराथन का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिशिर पूरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ यू एन सिंह के मार्गदर्शन में पहले से तय रूट के अनुसार रेड रन मैराथन किला झांसी के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त हुई। रेड रन मैराथन में प्रत्येक महिला एवं पुरुष वर्ग के विजय प्रतिभागियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी के कर कमल द्वारा पुरस्कृत किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में पहला स्थान राहुल पटेल, द्वितीय स्थान सम्राट, तृतीय स्थान संदीप यादव एवं महिला वर्ग में पहला स्थान ऋषिका वर्मा, द्वितीय स्थान दामिनी, तृतीय स्थान अंशिका सैनी को दिया गया इसके अलावा प्रत्येक वर्ग से एक-एक प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार वह सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा युवाओं में एचआईवी एड्स की जागरूकता हेतु यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम को व्यापक रूप से मनाने हेतु निर्देशित किया गया ।जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा युवाओं को बताया गया कि देश का आभार युवाओं पर है और आप देश के भावी भविष्य हैं लेकिन सही मार्गदर्शन एवं जागरूकता की कमी होने के कारण कहीं ना कहीं युवा जोखिम में है इसलिए ज्यादा से ज्यादा एचआईवी एड्स के हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में युवाओं एवं आम जनमानस के बीच वृहद प्रचार प्रसार किया जाए। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड करारी , झांसी एवं भारत गैस प्लांट करारी, झांसी ने टी – शर्ट एवं कप वितरण कर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के एन एम त्रिपाठी,चिकित्सा अधिकारी, डॉ सतीश चंद्रा ,डिप्टी डीटीओ डॉ अंशुमान तिवारी ,डॉ ताहिर सिद्दीकी ,सुनील मिश्रा, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से क्षेत्रीय क्रिया अधिकारी श्री कर्मवीर सिंह, श्री सुनील (बॉक्सिंग कोच), दिशा क्लस्टर से श्री शैलेंद्र यादव, श्री अमित सक्सेना, श्री मोहन स्वरूप राजपूत, डॉ सपन जैन, श्री आशीष अग्रवाल, श्री रवि श्रीवास्तव, श्री राघवेंद्र, कमलेश गुप्ता, श्री राजेंद्र साहू,रोहित, आरिफ, नमन, आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री हेमंत कुशवाह, हरगोविंद,अनिल गुप्ता, श्रीमती चांदनी सोनकिया, अजय, राजेंद्र, नरेंद्र, राजपूत, आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन श्री रुपेश नामदेव द्वारा एवं आभार श्रीमती रितु पाण्डेय द्वारा किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी,लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशानुसार युवा उत्सव कार्यक्रम
